📘 Chapter 4
Create and Use Table
Topic 4.7: Moving a table
टेबल को स्थानांतरित करना

टेबल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना “Moving” कहलाता है। यह कॉपी करने से अलग है, क्योंकि कॉपी करने पर टेबल दो जगह होता है जबकि मुव करने पर टेबल केवल नए स्थान पर दिखाई देता है।

टेबल क्यों मुव करें?

  • दस्तावेज़ को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने के लिए।

  • टेबल को उस जगह रखने के लिए जहाँ वह ज़्यादा उपयोगी लगे।

  • एक ही जानकारी को बार-बार दोहराने से बचने के लिए।

टेबल मुव करने का तरीका (Step by Step):

  1. उस टेबल के अंदर क्लिक करें जिसे आप मुव करना चाहते हैं।

  2. पूरे टेबल को सेलेक्ट करें — ऊपर बाईं ओर चार तीर का चिन्ह दिखेगा, उस पर क्लिक करें या माउस से टेबल को हाइलाइट करें।

  3. राइट क्लिक करें और Cut चुनें या Ctrl + X दबाएँ।

  4. जहाँ टेबल ले जाना है वहाँ कर्सर रखें।

  5. राइट क्लिक करें और Paste चुनें या Ctrl + V दबाएँ।

  6. टेबल अब नए स्थान पर दिखाई देगा और पुराने स्थान से हट जाएगा।


उदाहरण:

मूल सामग्री:

"छात्र परिणाम"

नाम विषय अंक
रवि गणित 85
नेहा विज्ञान 78

इसके बाद अन्य सामग्री।

टेबल को दूसरे भाग में ले जाने के बाद:

"कक्षा अवलोकन"

अन्य सामग्री...

"छात्र परिणाम"

नाम विषय अंक
रवि गणित 85
नेहा विज्ञान 78

अब टेबल नए स्थान पर सही जगह पर दिखाई देता है।


ध्यान रखने योग्य बातें:

  • टेबल मुव करने से पुराने स्थान से हट जाएगा।

  • दस्तावेज़ के हिस्सों को व्यवस्थित करने में मदद करता है।

  • गलती से मुव हो जाने पर Ctrl + Z दबाकर पहले जैसा कर सकते हैं।

Posted by: Er. Manoj Kumar
Post Date: 15-09-2025 10:54 AM